फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister reached Swatantradev's house, paid tribute to the minister's mother

Mirzapur News: स्वतंत्रदेव के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, मंत्री की माता को दी श्रद्धांजलि

Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reached Swatantradev's house, paid tribute to the minister's mother
जमालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सिंचाई और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने जमालपुर के ओड़ी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री की मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की। आधे घंटे बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री विंध्याचल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ प्रदेश के कई मंत्री और नेता पहुंचे थे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद से ओड़ी गांव स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर में ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जमालपुर के देवकली इंटर कालेज के मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरा। यहां चुनार विधायक अनुराग सिंह, आयुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी, डीआईजी आरपी सिंह, ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ओड़ी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। ओड़ी गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीआईजी आरपी सिंह के साथ एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति समेत कई पुलिस अधिकारी लगे रहे। एनएसजी के कमांडो हेलीपैड से स्वतंत्र देव सिंह के घर तक तैनात रहे। गांव में रेड कार्पेट बिछाया गया था। सीएम जब ओड़ी गांव पहुंचे तो लोगों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे लगाए। इसी क्रम में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी ओड़ी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed