{"_id":"7668985ab1be308dac3c4d62a1b153c7","slug":"chief-minister-of-delhi-blew-mannequin-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुश्ती संघ के कार्यकर्ताआें ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। अरविंद केजरीवाल की रैली में किसान द्वारा अपने प्राणों की आहुति देने से मर्माहत संघ के कार्यकर्ताआें ने कहा कि वह रैलियां कर भूमि अधिग्रहण के विरोध का ढोंग कर रहे हैं। उन्हीं की रैली में किसान गजेंद्र सिंह ने फंदे से लटक कर जान दे दी, जो बड़े ही दुख की बात है। सरकार मौन क्यों रही। यह शोचनीय विषय है। संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने भरुहना चौक पर अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोंटी मिश्र, अवनीष शुक्ल, राहुल सिंह, रूद्रेश सिंह, गौरव ऊमर, संकल्प, प्रहलाद, गोलू, गजानंद, प्रिंस, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन