फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chhanbey By Election Voters did not show enthusiasm total voting less than 50 percent

Chhanbey By Election: छानबे विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, 50 फीसदी से कम हुआ मतदान

Wed, 10 May 2023 09:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 09:00 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की रफ्तार धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे वैसे मतदान प्रतिशत भी धीमा पड़ता गया। दोपहर में कई बूथों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। 

विज्ञापन
Chhanbey By Election Voters did not show enthusiasm total voting less than 50 percent
छानबे विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा क्षेत्र की रिक्त सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ। शाम सात बजे तक महज 44.15 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह धीमी शुरुआत के बाद दोपहर में कई बूथों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर बाद वोटर घरों से निकले जरूर पर वोटिंग प्रतिशत कम ही रहा। सुबह कुछ जगह ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसे समय पर बदल दिया गया। इसी प्रकार हलिया के सोनगढ़ा में बूथों पर सपा के एजेंट न बनाए जाने को लेकर शिकायत हुई। कुछ देर बाद एजेंट बना दिए गए।

विज्ञापन


छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। सपा से कीर्ति कोल और कांग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की रफ्तार धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे वैसे मतदान प्रतिशत भी धीमा पड़ता गया।

विज्ञापन

कई जगह ईवीएम खराब

दोपहर में कई बूथों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। कुछ जगह ईवीएम में खराबी के चलते बदलना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब होने के बाद उसे 15 मिनट में बदलकर फिर मतदान शुरू हुआ। इसी प्रकार लालगंज के तुलसी प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 31 में ईवीएम खराब होने के चलते देरी से मतदान शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तारीख के बाद लगेगा विलंब शुल्क

Chhanbey By Election Voters did not show enthusiasm total voting less than 50 percent
छानबे विधानसभा उपचुनाव: मिर्जापुर के डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

हलिया के सोनगढ़ा में चार बूथों पर एजेंट न बनाए जाने को लेकर सपा प्रत्याशियों ने शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों को जानकारी मिलते ही बूथों पर एजेंट बना दिए गए। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे। प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित आला अधिकारी मय फोर्स क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। छानबे विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 मतदान बूथ बनाए गए थे।

इस उपचुनाव के लिए कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती हुई। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए थे। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 191373 पुरुष मतदाता व 172375 महिला मतदाता हैं। 26 अन्य मतदाता हैं। इस चुनाव के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

वर्ष 2022 में हुआ था 57. 84 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव 2022 में छानबे विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव में 57. 84 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 373787 मतदाता थे, जिसमें 196247 पुरुष व 177494 महिला मतदाता थीं। इसमें से 216191 मत डाले गए थे। पिछले चुनाव में भाजपा अपना दल प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल को 102502 मत मिले थे और वह चुनाव जीत गए थे। दूसरे स्थान पर निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 64389 मत प्राप्त हुए थे। वह 38113 मतों से पराजित हुई थी। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के धनेश्वर गौतम रहे। धनेश्वर को 32145 मत प्राप्त हुए थे।

वेबकास्टिंग से बूथों की हुई निगरानी

छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बने बूथों की वेबकास्टिंग से निगरानी की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को वेबकास्टिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। कर्मचारियों की टीम मतदान पर नजर रख रही थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह के निर्देशन में मानिटरिंग की जा रही थी। इस अवसर पर मसूद अहमद, सुरेंद्र पाल व अन्य थे।

मतदान केंद्रों के आसपास से हटाए गए बैनर- पोस्टर

नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव के पूर्व संध्या पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर समस्त मतदान केंद्रों के आसपास लगे बैनर, पोस्टर हटाए गए। कर्मचारी देर रात तक इस कार्य में जुटे रहे। नगर के बरियाघाट स्थित संस्कृत महा विद्यालय के पास कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों, लोगों के घरों अथवा बिजली के खंभों पर लगे विभिन्न दलों अथवा निर्दल प्रत्याशियों के पोस्टर हटाते नजर आए।

105 वर्षीय महिला ने किया मतदान

विकासखंड लालगंज के खजूरी गांव निवासिनी 105 वर्षीय महिला ने मतदान किया। बताया कि वह अशिक्षित है, लेकिन मतदान हर बार करती हैं। ऐसा करने पर उन्हें सुख मिलता है और इस कार्य से विकास का दरवाजा खुलता है। उन्होंने बताया कि जब 22 वर्ष की थीं तब बैलेट बॉक्स से मतदान किया था। उस समय उन्हें बहुत खुशी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed