फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CHC gets virtual inspection

सीएचसी का हुआ वर्चुअल निरीक्षण

Sat, 23 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
CHC gets virtual inspection
लालगंज। लखनऊ से कायाकल्प योजना की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का वर्चुअल निरीक्षण पांच घंटे तक किया। यह निरीक्षण जिला परामर्शदाता क्वालिटी डॉ. प्रियंका त्रिपाठी के मोबाइल से किया गय।
विज्ञापन

निरीक्षण में मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार और सेवा को देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने जिले की कायाकल्प योजना की परामर्शदाता क्वालिटी डॉ. प्रियंका त्रिपाठी के माध्यम से लखनऊ की टीम ने परिसर, आपरेशन रूम, उपचार कक्ष, औषधि वितरण काउंटर, जांच कक्ष, दवा रख रखाव के रजिस्टर, एक्सरे कक्ष, आई टेक्निशियन कक्ष का निरीक्षण कराया। लखनऊ की डा. रूपाली ने गहनता से चार घंटे तक आनलाइन गुणवत्ता की परख की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पिछली बार प्रदेश में सातवें स्थान पर कायाकल्प योजना से पुरस्कृत हो चुका है। जिला परामर्शदाता ने स्वच्छता, कर्मचारियों के कपड़े और उनके द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले व्यवहार ,पंखा, कुंवर, सीसी कैमरा का ऑनलाइन निरीक्षण किया। लखनऊ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न तरीके से जानकारी इकट्ठा की। निरीक्षण के दौरान डा पंकज, बीसीपीएम अनिल कुमार, शिवबाबू, अभिषेक त्रिपाठी, ज्योति, प्रियंका, शिल्पी, प्रियंका, ओंमकार नाथ दुबे, मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, साहब अहमद, नसीम, शमीम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed