फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chances of getting rid of dirty water in Khamharia town area increased

Mirzapur News: खम्हरिया टाउन एरिया के गंदे पानी से छुटकारेे की संभावनाएं बढ़ी

Thu, 12 Feb 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chances of getting rid of dirty water in Khamharia town area increased
मिर्जापुर। कोन ब्लाॅक क्षेत्र के जगापट्टी में खम्हरिया टाउन एरिया के गंदे पानी से क्षेत्रवासियों को छुटकार मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत एसटीपी निर्माण के लिए खमरिया में भूमि उपलब्ध न होने से भदोही व मिर्जापुर बाॅर्डर पर कोन ब्लाॅक क्षेत्र के नेवढ़िया में एसटीपी निर्माण की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने भूमि चिह्नित कर डीएम को पत्र भेजकर 1.8 एकड़ भूमि खरीदने के लिए क्रय समिति गठन का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि कोन ब्लाक क्षेत्र के जगापट्टी में खमरिया टाउन का सीवेज आने से जगापट्टी व अन्य ग्राम वासियों का लगभग 25.00 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो जाती है। इससे ग्रामवासियों की फसल को आर्थिक नुकसान व बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसको लेकर नगर वासियों की तरफ से नाली निर्माण की मांगें लगातार की जाती रहीं। इसके लिए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया गया। आयुक्त विंध्याचल मंडल के आदेश पर जिलाधिकारी मिर्जापुर की तरफ से कोर कमेटी द्वारा समिति गठित किया गया। 21 दिसंबर को समिति की तरफ से संयुक्त निरीक्षण किया गया। समिति की तरफ से दूषित जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने के लिए अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) को 15 दिन के अंदर प्राक्कलन तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित दिया गया था। जिलाधिकारी भदोही को 24 जनवरी को एसटीपी निर्माण के लिए नगर पंचायत खमरिया या खमरिया के आस-पास 1.8 एकड़ निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। पजिलाधिकारी, औराई भदोही ने अवगत कराया कि नगर पंचायत खमरिया या इसके आस-पास कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है। अनुरोध किया है कि नेवढ़िया ग्राम में चिह्नित आराजी सं 137, 138, 144, 145, 144, 147 एवं 148 कुल रकबा 3.12 हेक्टेयर में से 1.8 एकड़ भूमि का क्रय समिति का गठन करने का अनुरोध किया गया है। इसके अनुसार क्रय के लिए आंकलित धनराशि को समायोजित कर डीपीआर तैयार करते हुए स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय निदेशालय, लखनऊ को भेजा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed