फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri 2022 CM Yogi adityanath vindhyachal visit today he will take stock of progress of Vindhya Dham corridor

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन: सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी देवी के चरणों में नवाया शीश , गूंजे माता के जयकारे

Sun, 03 Apr 2022 05:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Apr 2022 05:41 PM IST
सार

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ऐसा पहला मौका रहा जब योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 CM Yogi adityanath vindhyachal visit today he will take stock of progress of Vindhya Dham corridor
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन विंध्यधाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। सीएम योगी ने परिसर में मौजूद मां काली के समक्ष भी शीश नवाया। इस दौरान विंध्य धाम परिसर माता के जयकारे से गूंजता रहा। निर्धारित कार्यक्रम से डेढ़ घंटे की देरी से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में उतरा।

विज्ञापन


वहां उनका स्वागत मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, एडीजी वाराणसी जोन राम कुमार, डीआईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। परिसर में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सीएम योगी का काफिला भरुहना, शीतल तिराहा, अमरावती चौराहा होते हुए मंदिर पहुंचा।

विज्ञापन

सीएम योगी ने नहीं की समीक्षा बैठक

10 मिनट के भीतर दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी का काफिला पुनः पुलिस लाइन पहुंचा और फिर हेलीकॉप्टर से वे वाराणसी के लिए उड़ गए। आयुक्त सभागार में होने वाली समीक्षा बैठक नहीं हुई। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ऐसा पहला मौका रहा जब योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022 CM Yogi adityanath vindhyachal visit today he will take stock of progress of Vindhya Dham corridor
विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

देश में दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहले दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। रविवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री की अगवानी की। उनके साथ मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। नदेसर स्थित होटल में शिष्टाचार मुलाकात के बाद नेपाली पीएम को विदा कर सीएम योगी वाराणसी से विंध्याचल पहुंचे। 

मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भी मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी है। मां के भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को नजर आ रहा है। विंध्याचल की समस्त गलियां सड़कें और घाट श्रद्धालुओं से पटी नजर आ रही है। हर ओर माता के जायकारे गूंज रहे हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए हैं। शनिवार को पांच लाख भक्त मां के दरबार पहुंचे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed