फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cement laden truck fell into ditch, driver injured

Mirzapur News: सीमेंट लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Cement laden truck fell into ditch, driver injured
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लहुरियादह गांव के पास बुधवार को देर रात सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पचास फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना ओवरटेक कर रहे वाहनों से बचने के चक्कर में होने की बात कही जा रही है। हादसे में मध्यप्रदेश के सतना जिले के ग्राम कुसुमहट निवासी ट्रक चालक सोनेलाल यादव (23) पुत्र रामरूद्र यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकलवाकर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। ट्रक चालक सोनेलाल रीवा से सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहे थे। उसी दौरान रात में लहुरियादह गांव के पास अचानक एक ट्रक और बोलेरो एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे। इससे दोनों वाहनों से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि घायल ट्रक चालक का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed