फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO stopped one day's salary of 11 ADO Panchayat

सीडीओ ने 11 एडीओ पंचायत का रोका एक दिन का वेतन

Mon, 02 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped one day's salary of 11 ADO Panchayat
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर शनिवार की रात साढ़े नौ बजे सभी सहायक विकास अधिकारियों की ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थिति की जांच की गई। इसमें सीखड़ के सहायक विकास अधिकारी केवल ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित मिले। अन्य सभी 11 एडीओ ब्लॉक मुख्यालय से नदारद मिले। अनुपस्थित मिले सहायक विकास अधिकारियों का मुख्य विकास अधिकारी एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ब्लॉक मुख्यालयों पर उपस्थिति की जांच की। जांच में केवल सहायक विकास अधिकारी पंचायत सीखड़ ही अपने ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित मिले। शेष सभी 11 सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने ब्लॉक मुख्यालयों से अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड सीखड़ के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को छोड़कर सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed