{"_id":"968240e9579454d2000cbd001ab7acfa","slug":"cdo-arrived-pidkir-see-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को देखने पिड़खिर पहुंचे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को देखने पिड़खिर पहुंचे सीडीओ
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह लोहिया गांव पिड़खिर और महेवा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोहिया आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया।
साथ ही निर्धारित मानक से कम पर आवास बनने पर कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों और लाभार्थियों को आवास के मानक के अनुरूप नहीं बनने पर कड़ी कार्रवाई और धन कटौती की चेतावनी दी।
लोहिया गांव स्थित आवासों में शौचालय की टंकी नहीं बनने पर रोष जताया। उन्होंने बीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी को एक सप्ताह में टंकी निर्माण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कुछ आवासों का छत नहीं ढाले जाने पर कड़ी नाराजगी और सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने अपूर्ण लोहिया आवासों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि आवास की दूसरी किस्त आ गई है, लाभार्थियों के खाते में जल्द ही भेज दी जाएगी।
कहा कि जितने क्षेत्र में आवास बनाया जाएगा, उसी दर से लोेहिया आवास की धनराशि मिलेगी। लोहिया आवास निर्धारित मानक से कम मिलने पर संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिड़खिर गांव में आवास के नाम पर पैसा लेने और देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीओ एमआई पारसनाथ भारती, एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष आरके सिंह मौजूद रहे।