फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CC cameras would be a frontline state Collectorate

सीसी कैमरे से कलेक्ट्रेट की होगी निगहबानी

Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूराो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
CC cameras would be a frontline state Collectorate
कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाता कर्मचारी।
जिला मुख्यालय परिसर की निगहबानी अब सीसी कैमरे से होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी कैमरा लगने से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी साथ ही अराजकतत्वों और धरना प्रदर्शन करने वालों पर जिला प्रशासन की तीसरी निगाह रहेगी। वहीं धरना प्रदर्शन करने वाले  
विज्ञापन

लोगों पर भी कार्रवाई करने में आसानी होगी।

   जिला प्रशासन जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की कवायद में जुटा हुआ है। इसी के तहत सीसी कैमरे से निगरानी बढ़ाई जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों का आवागमन के साथ ही धरना प्रदर्शन काफी होता है।
विज्ञापन


  परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने दो सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। जिसको देखते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी कैमरा लगाया गया। वहीं सीसी कैमरा लगने से रात्रि में कलेक्ट्रेट परिसर में निगरानी करने में काफी आसानी होगी। सीसी कैमरे का कंट्रोल रुम सिटी मजिस्ट्रेट के आफिस में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नगर मजिस्ट्रेट सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली प्रत्येक हलचल पर स्वयं निगाह रख सकेंगे। जरूर पड़ी तो जिलाधिकारी भी इसका फुटेज देखकर गतिविधि का जायजा ले सकती है।   बता दें कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सिटी क्लब में धरना प्रदर्शन करने का स्थान निर्धारित किया है, बावजूद इसके आए दिन दलों और संस्थाओं द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाता है, जिससे काम काज में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed