फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CC camera will be installed in the room for corona vaccine monitoring

कोरोना वैक्सीन निगरानी के लिए कक्ष में लगेगा सीसी कैमरा

Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
CC camera will be installed in the room for corona vaccine monitoring
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन की तैयारियां जिले में लगभग स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण कर लिया है। इसके लिए वैक्सीन रूम की निगरानी के लिएा अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे है। वैक्सीन लगाने के लिए शासन स्तर से ढाई लाख सिरिंज जिले को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर पीडी गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए जिले में 96 केन्द्र बनाए गए है। जिसकी निगरानी के विभाग ने अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाना शुरू कर दिया है। वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर विभाग व शासन स्तर से भी निर्देश जारी किया गया है। शासन स्तर से वैक्सीन आने के पहले जिले में ढाई लाख सिरिंज को भेज दिया गया है। जिसको सभी वैक्सीन रूम तक 15 जनवरी तक भेजे दिया जाएगा। इसकी जानकारी जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र के माध्यम से 31 दिसंबर तक सभी को सूचित कर दिया जायेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 विकास खंडों में पहले से ही 96 स्थानों पर वैक्सीन रखने की व्यवस्था विभाग ने कर रखा है। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में भी एक कमरे का निर्माण कर वैक्सीन रखने की व्यवस्था विभाग ने किया है और कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन के रखरखाव से लेकर टीकाकरण आदि की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद में सबसे पहले 10 हजार 240 हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा। सरकारी व निजी चिकित्सालयों के डाक्टर, पैरामेडिकल, फार्मासिस्ट, नर्स, एएनएम व चौकीदारों समेत स्वास्थ्य कर्मियों का डाटाबेस तैयार कर शासन को विभाग ने भेज दिया है। विभाग वैक्सीन आते ही लोगों का टीकाकरण शुरू कर देगा। इसके लिए सात दिवसीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed