फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CBSE: Harshita won in 10th and Ishita won in 12th.

सीबीएसई: 10वीं में हर्षिता और 12वीं में इशिता ने मारी बाजी

Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Harshita won in 10th and Ishita won in 12th.
मिर्जापुर। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पहले 12वीं का परिणाम घोषित किया गया और उसके बाद 10वीं का। यह अलग बात है कि 10वीं के परिणाम के लिए विद्यालयों को देर शाम तक मशक्कत करनी पड़ी। 10वीं की परीक्षा में हर्षिता और 12वीं में इशिता ने बाजी मारी। 12वीं में छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में सनबीम स्कूल नरायनपुर की हर्षिता सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। डायरेक्टर अभिषेक सिंह और अभिनव सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। अदलहाट के विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल की जानसी दीक्षित 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के दिव्यांश श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के कुशल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। संत थामस स्कूल चुनार के सिद्धार्थ मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। चुनार के ही डाॅ. एसएन ग्लोबल एकेडमी की आकांक्षा सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किया। डैफोडिल्स के उत्कर्ष ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। लायंस स्कूल के अक्षांश सिंह ने भी 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। वर्धमान पब्लिक स्कूल के ठाकुर दिग्विजय सिंह तथा प्रथम गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। लायंस स्कूल की रानी गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। वर्धमान पब्लिक स्कूल की ऋषिता तिवारी ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। आदित्य सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के सुदर्शन दुबे ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन


उधर, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बालिकाओं ने एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित की। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की इशिता शुक्ला ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर लायंस स्कूल की खुशी यादव रहीं। खुशी ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की अदिती राज ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर इतने ही अंक प्राप्त कर डैफोडिल्स स्कूल की मानसी अग्रवाल भी रहीं। लायंस स्कूल की अपरिमिता सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की अपराजिता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। छठें स्थान पर एसएन पब्लिक स्कूल के सुधांशु सरोज ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। सातवें स्थान पर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की वंदिता तिवारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। आठवें स्थान पर एसएन पब्लिक स्कूल के ध्रुव यादव 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। नौवें स्थान पर डैफोडिल्स की शुभी ने मानविकी में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। लायंस स्कूल की यशिता गुप्ता ने भी 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी विद्यालय की राशिका तिवारी ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed