{"_id":"590782864f1c1b21654423a7","slug":"causes-of-catching-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोेल पंपों पर पकड़ी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोेल पंपों पर पकड़ी घटतौली
mirzapur
Updated Tue, 02 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने जिले के पेट्रोल पंपों पर सोमवार की दोपहर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने पंपों की मशीन खोलवा चिप की तलाश की। इसके अलावा गैलन में तेल भरवाकर माप कराई। दस पेट्रोेल पंपों पर घटतौली पकड़ी गई। पुलिस ने एक पेट्रोलपंप मालिक और चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। छापामारी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई। पुलिस अधीक्षक उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक आशुुुतोष शुक्ला के निर्देश पर जिले भर के पेट्रोल पंपों पर पुलिस के साथ औचक छापेमारी की। 97 पेट्रोल पंप पर एक साथ की गई छापेमारी से पंप मालिकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश लोग अपने अपने पंप पर तेल समाप्त होने की बात बताते हुए उसे बंद करने लगे। प्रभारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शरक्ला खुद एएसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा के साथ शहर कोतवाली के रामबाग पेट्रोल पर पहुंचे और मशीन खोलवाकर चिक को ढूढवाया।
साथ ही एक लीटर व पांच लीटर के गैलन में तेल भरवाकर माफ करवाई। वहीं कटरा कोतवाली में छापेमारी के दौरान नटवां स्थित आदर्श पेट्रोल पंप, बथुआ स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप, बरौधा स्थित स्वदेश, पीली कोठी स्थित मुन्नीलाल, चील्ह के शास्त्री सेतु के पास स्थित समेत दस पेट्रोल पंप पर पांच लीटर के गैलन में तेल लेने पर एक लीटर में 50 से 100 ग्राम तक तेल कम पाया गया। बता दें कि जिले में 115 पेट्रोल पंप हैं। जिसमें से कुछ बंद पाए गए जबकि 97 पर खुले मिले, जिनकी पुलिस टीम ने सघन जांच की। पेट्रोल की माप ली। चिप की पड़ताल की और कर्मचारियों से पूछताछ की।