फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Caught one on the complaint of conversion

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन की शिकायत पर एक को पकड़ा

Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Caught one on the complaint of conversion
थानाक्षेत्र के मझिगवां गांव और गड़बड़ा पुल पर हर रविवार को बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत पर रविवार को एसडीएम, सीओ ने ड्रमंडगंज पुलिस के साथ दबिश दी। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद हलिया के प्रखंड अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने रविवार को थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज को तहरीर दी। तहरीर में आरोप है कि एक व्यक्ति व उसकी पत्नी की ओर से हर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर धर्म विशेष के प्रति घृणा का भाव उत्पन्न किया जा रहा है। साथ ही, प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन भी करा रहे हैं। छत्रपाल सिंह ने इस पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज व सीओ मंजरी राव ने थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज वीरेंद्र सिंह के साथ दबिश दी और मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि, वहां मौजूद पांच महिलाएं भाग गईं। एसडीएम व सीओ ने धार्मिक साहित्य व प्रचार सामग्री के साथ कुछ तस्वीरें भी बरामद की हैं। उसके बाद दोनों अधिकारी मझिगवां गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति के घर भी गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एसडीएम व सीओ ने बताया कि एक व्यक्ति के घर से धर्म विशेष की प्रचार सामग्री पाई गई है। जांच के बाद पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed