फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cattleman dies after being hit by a train

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

Sun, 28 May 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cattleman dies after being hit by a train
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र जमुई चुनार अंडरपास रेलवे पुल के पास शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक और गोवंश की मौत हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर गांव निवासी दयाराम यादव (70) प्रतिदिन की तरह शनिवार को सुबह गाय चराने निकले थे। जुमई-चुनार अंडरपास रेलवे पुल के पास गाय को रेलवे लाइन पार करा रहे थे। गाय रेलवे लाइन पार नहीं कर रही थी तो वे उसे धक्का देने लगे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से दयाराम व गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी कजरहट जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed