फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case will be filed against 10 named and 12 unknown persons for illegal mining

Mirzapur News: अवैध खनन पर 10 नामजद और 12 अज्ञात पर होगा केस

Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed against 10 named and 12 unknown persons for illegal mining
जिगना। क्षेत्र गोगांव मे एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के छापे के बाद बालू माफिया पर शिकंजा कस गया है। कछुआ सेंचुरी गोगांव में अवैध खनन पर एसडीएम ने खान अधिकारी और थानाध्यक्ष को 10 नामजद और 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम गुलाब चंद्र ने खान अधिकारी, जिगना पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ गोगांव कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में छापा मारा था। उस समय कुछ नावें घाट पर खाली मौजूद थीं तो कुछ को लेकर नाविक उस पार भाग गए थे। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को नावों और खनन मे संलिप्त लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने छैल बिहारी, बसंत लाल, तौलन, साधू, लखन, जयनाथ, राजकुमार, ज्वाला ग्राम गोगांव (नाविक) और कुलदीप सिंह व सत्य प्रकाश दुबे निवासी हरगढ के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed