{"_id":"5d7d33138ebc3e014a688b0f","slug":"case-unsolved-mirzapur-news-vns4837061169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद भी हत्या का हत्या का नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद भी हत्या का हत्या का नहीं हो सका खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। घर के बाहर सो रही 42 वर्षीय दलित महिला की हत्या का तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। क्षेत्र के पथरौरा मील गांव में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ किया, पर हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। खुलासा न होने से परिजनों में रोष है।
पथरौरा मील निवासी भागीरथी सोनकर 27 मई की रात भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसके बगल की चारपाई पर उसकी 17 वर्षीय बेटी पूनम और दूसरी चारपाई पर उसका 22 वर्षीय भतीजा साजन भी सो रहा था। रात मेें किसी ने नुकीले हथियार से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी उसके बगल में सो रही बेटी व भतीजे को भी नहीं हुई। सुबह जगने पर पुत्री ने शव देखकर शोर मचाया। मामले में पुलिस ने बेटी व भतीजे से भी पूछताछ की। लेकिन हत्या हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है पर पुलिस तक हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चुनार हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि हर एंगल से जांच कराया जा चुका है। लेकिन अभी हत्यारों तक पुलिस नही पहुंच पाई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही हत्या का खुलासा हो जाएगा।