फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed on charges of religious conversion, video goes viral

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा, वीडियो वायरल

Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of religious conversion, video goes viral
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ढेगुअहा गांव में रविवार को महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विनय कुमार सिंह की तहरीर पर हुई है। विनय ने मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, ढेगुअहा गांव स्थित एक भवन के कमरे में रविवार को महिलाओं एकत्रित किया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आरोप है कि प्रार्थना कराने के बाद महिलाओं को ईसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा था। ऐसा करने पर रोगों से छुटकारा मिलने का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और एक कर्मचारी को अपने साथ ले गई। मामले से जुड़ा वीडियो देख कर विहिप के लोग भी पहुंच गए और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। विनय कुमार सिंह का आरोप है कि वर्ष 2003 में एक ट्रस्ट के नाम जमीन खरीद कर कलना गहरवार में कार्यालय बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली नौगढ़ का निवासी धर्मेंद्र यहीं बस गया और धर्म परिवर्तन कराने लगा। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed