फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed for physical abuse on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed for physical abuse on the pretext of marriage
जिगना। शादी का झांसा देकर विधवा से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित युवक के खिलाफ जिगना पुलिस बुधवार की देर रात विभिन्न धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा ने जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पवन कुमार बिंद उर्फ पट्टर पुत्र चंद्र प्रकाश उर्फ पेटी के खिलाफ लगभग डेढ़ वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। बताया कि ढाई लाख रुपये का खेत बेचवा कर पैसा ले ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब भी महिला द्वारा शिकायत किया गया तो आरोपी तरह-तरह से उलझाए रखा। तंग आकर पीड़ित महिला ने अपनी फरियाद महिला आयोग से किया। महिला आयोग के आदेश पर जिगना पुलिस ने बुधवार की देर रात विभिन्न धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि महिला के पति की फुआ का घर आरोपी के गांव में है। वही आते जाते समय पवन कुमार बिंद से उसका संबंध हो गया। महिला का खेत बेचवा कर ढाई लाख रुपये भी ले लिया है। अब दूसरी शादी करने के फिराक में है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed