{"_id":"64b4444b0f56eca0df0ca8de","slug":"case-filed-for-attempt-to-murder-on-four-unknown-including-mani-yadav-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-2504-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मनी यादव समेत चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मनी यादव समेत चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर पुलिया के पास शनिवार को देर रात बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने मनी यादव समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली लगने के बाद युवक की हालत सामान्य है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी शुभम मिश्रा (22) पुत्र रामरूप मिश्रा शनिवार की रात बाइक से अपने गांव अर्जुनपुर जा रहा था। रास्ते में अर्जुनपुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे पकड़कर गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। अब उसकी हालत सामान्य है। गोली कंधे से पार हो गई थी।
शुभम मिश्रा ने बताया कि वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार निवासी गोलू मिश्रा हत्याकांड में गवाह है। गोलू मिश्रा हत्याकांड के आरोपी मनी यादव अपने पांच साथियों के साथ दो बाइक से आया। पहले उसने बाइक से पीछा किया, फिर पकड़कर गोली मारी है। शुभम के पिता राम रूप मिश्रा की तहरीर पर पुलिस आरोपी मनी यादव और चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।