फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed FIR against Mirzapur web series producer and Amazon Prime

यूपी: मिर्जापुर वेब सीरीज के प्रोड्यूसर और अमेजन प्राइम पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 18 Jan 2021 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed FIR against Mirzapur web series producer and Amazon Prime
मिर्जापुर। - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी प्लेट फार्म अमेजन प्राइम की परेशानी अब बढ़ती जा रही है। हाल में रिलीज हुई तांडव सीरीज को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। जिसको लेकर सूचना मंत्रालय ने अमेजन प्राइम को समन भी भेजा है। वहीं, पिछले साल रिलीज हुई मिर्जापुर सीरीज का भी विवाद साथ नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वेब सीरीज के प्रोड्यूसर और अमेजन प्राइम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिले के चिलबिलिया भुइली निवासी अरविंद चतुर्वेदी की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर वेब सीरीज के प्रोड्यूसर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनी अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई मिर्जापुर वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक व क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है एवं समाज में वैमनस्य फैला रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि इस सीरीज से उनकी धार्मिक भावनाएं और मान्यताएं काफी आहत हुई हैं। इसमें गाली गलौज व नाजायज संबंधों को दिखाया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले भी मिर्जापुर सीरीज कई बार विवादों में घिर चुकी है। रिलीज के दौरान कई नेताओं ने इसका विरोध किया था। साथ ही मिर्जापुर की सांसद और अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी इसके खिलाफ जांच की मांग की थी। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया था और माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया। जिसमें उन्होंने सीरीज के खिलाफ जांच की मांग की थी।



उन्होंने ट्वीट किया था कि "मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इन्होंने मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई हो। पीएम और सीएम के नेतृत्व में मिर्जापुर विकासरत है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed