फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car of devotees returning from Varanasi to Mumbai collides with truck, two killed

Mirzapur News: वाराणसी से मुंबई लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो की मौत

Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car of devotees returning from Varanasi to Mumbai collides with truck, two killed

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव के सामने हाईवे पर मंगलवार को सुबह सात बजे मुंबई के श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
वहीं, कार सवार पांच साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दो लोगों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मुंबई के राजगढ़ जिले के अलीबाग थाना क्षेत्र के रेयोडंडा निवासी सनी जायसवाल (35) सन फार्मा कंपनी में एमआर थे। वह मूल निवासी गोरखपुर के रहने वाले थे और परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। उनके साथी श्याम जायसवाल (35) की किराना की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी अपनी पत्नी पूजा (33), बेटे स्वयं (4) व डेढ़ साल की पुत्री स्वर्णिमा के अलावा अपने मित्र श्याम जायसवाल (35), उनकी पत्नी शिवानी (32) और पुत्र श्रेयांश (5) के साथ कार से एक हफ्ते पहले प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए थे। उनके साथ एक अन्य वाहन से मोहल्ले के लोग भी आए थे।
प्रयागराज में स्नान करने के बाद सोमवार को सभी लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे। वहां से मंगलवार की सुबह सभी मुंबई के लिए रवाना हुए। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव के सामने हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। घटना की जानकारी पाकर देहात कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में कार चला रहे सनी जायसवाल और श्रेयांश की मौके पर मौत हो गई।
बाकी लोग घायल हो गए, जिन्हें मिर्जापुर ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। शिवानी और श्याम जायसवाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि वाराणसी से मुंबई जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed