फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collided with divider, two brothers injured

डिवाइडर से भिड़ी कार, दो भाई घायल

Tue, 06 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, two brothers injured
हलिया थानांतर्गत ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर फोर लेन सड़क पर महेशपुर गांव के पास सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हनुमना कचनार निवासी आशीष त्रिपाठी (26) पुत्र उमाकांत त्रिपाठी अपने भाई मुकेश त्रिपाठी (30) सोमवार की सुबह तिसेन मांडा प्रयागराज से वापस अपने घर के लिए निकले थे। उसी दौरान कार जब महेशपुर के पास ओवर ब्रिज पर पहुंची तो सड़क पर फैले बरसात के पानी का छींटा अचानक कार के सामने शीशे पर आ गया। जिससे अनियंत्रित होकर कार फोर लेन के डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से हुई टक्कर में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। इसमें आशीष त्रिपाठी को गंभीर चोट आई। मुकेश को हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने घायल कार सवार को इलाज के लिए नैड़ी कठारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed