फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car and bike collision, both burnt to ashes due to fire

Mirzapur News: कार व बाइक की टक्कर, आग लगने से दोनों जलकर राख

Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collision, both burnt to ashes due to fire
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर बृहस्पतिवार की रात कार और बाइक की आमने -सामने की टक्कर हो गई। बाइक कार के चक्के में फंस कर कुछ दूर घसीटते चली गई। जिससे आग लग गई। आग में कार व बाइक जलकर राख हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार जब आग का शोला बनी तो चालक ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर निवासी नीरज कुमार गुप्ता चंदौली जनपद के सैदूपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी है। बैंक बंद होने के बाद अपनी कार से रामनगर वापस लौट रहा थे। वह जमालपुर थाना क्षेत्र के सरसा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक कार के चक्के में फंस कर गई। इससे कार के साथ कुछ दूर से घसीटते हुए चली गई। इस दौरान आग लग गई। आग लगने से कार आग का शोला बन गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्टेट हाइवे पर कार में आग लगने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक ने निकलकर जान बचाया। हादसे में घायल बाइक सवार अशोक कुमार को इलाज के लिए राहगीर अस्पताल ले गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता। कार व बाइक जल गए थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के बाग आग लगने से कार व बाइक जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed