फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cannot avail the benefits of e-Atal bus service, buses are not coming to roadways

Mirzapur News: नहीं मिल पा रहा ई-अटल बस सेवा का लाभ, रोडवेज में नहीं आ रहीं बसें

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cannot avail the benefits of e-Atal bus service, buses are not coming to roadways
प्रयागराज से सोनभद्र के लिए शुरु की गई ई-अटल बस सेवा का स्टाॅपेज मिर्जापुर रोडवेज परिसर भी है। लेकिन यहां के यात्रियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। बस रोडवेज परिसर में न आकर हाईवे से ही चली जा रही है। इस कारण यात्रियों इस एसी बस का लाभ नहीं मिल पा रही है। वहीं रोडवेज के अधिकारी परिसर में बस आने के लिए रास्ता न होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

ई-अटल बस सेवा इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा सस्ती और सुरक्षित रहती है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बस सेवा को शुुरु किया गया है। वातानुकूलित होने के साथ बस जीपीएस ट्रैकिंग, आरामदायक सीटें, और शांत इंजन है। प्रयागराज से सोनभद्र के लिए दो ई- अटल बसों का संचालन शुरु किया गया है। प्रयागराज से सोनभद्र आते-जाते बस को मिर्जापुर रोडवेज में भी रुकना है, पर बस रोडवेज परिसर में नहीं आ पा रही है। इस कारण यात्रियों को भी इस बस के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बस मिर्जापुर में हाईवे पर मुंहकुचवा के पास रुकती है। जो शहर से बाहर है। मिर्जापुर के यात्रियों को भी परेशानी होती है। वहां से एक से दो किमी पैदल चलना पड़ता है या फिर दूसरे वाहन में बैठकर आना होता है। रोडवेज परिसर में बस न आ पाने पर रोडवेज के अधिकारियों की अलग कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि बस लंबी है। इस कारण रोडवेज परिसर में आने के लिए रास्ता नहीं है। पेड़ बाधा बन रहा है। अब देखना होगा कि रोडवेज प्रशासन इस समस्या का समाधान कब निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed