फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Canals of Jargo reservoir will open from 31st for Rabi irrigation

Mirzapur News: रबी की सिंचाई के लिए 31 से खुलेंगी जरगो जलाशय की नहरें

Sat, 21 Dec 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Canals of Jargo reservoir will open from 31st for Rabi irrigation
अहरौरा। रबी की सिंचाई के लिए साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को जरगो जलाशय की समस्त नहरों का संचालन कर पानी छोड़ा जाएगा। आठ जनवरी तक फसलों की सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। किसानों की सहमति और सिंचाई पूरी होने के बाद नहरें बंद कर दी जाएंगी। उक्त निर्णय शुक्रवार को किसान कल्याण समिति जरगो कमांड की मासिक पंचायत के बाद आम सहमति से लिया गया है। बैठक में नहरों में कूड़ा, कचरा, घरों का गंदा पानी नाली का पानी गिराए जाने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत केस दर्ज कराए जाने पर सहमति प्रदान की। बैठक में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, कंचन सिंह, सरदार अजीत सिंह, प्यारेलाल मौर्या, अजय सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed