मंत्रिमंडल विस्तार: अनुप्रिया पटेल के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर मिर्जापुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जताया हर्ष
जानकारों को कहना है कि पूर्वांचल में पार्टी की मजबूत पकड़, विधानसभा चुनाव और व्यक्तिगत छवि के कारण ही सांसद को कैबिनेट में शामिल किया गया है। सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शामिल रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में एक बार फिर मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल को शामिल किए जाने से समर्थकों में हर्ष है। सांसद के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जिले में जश्न का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही मुंह मीठा कराया। भरुहना स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर पटेल प्रतिमा तक समर्थकों ने जुलूस निकाला। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जानकारों को कहना है कि पूर्वांचल में पार्टी की मजबूत पकड़, विधानसभा चुनाव और व्यक्तिगत छवि के कारण ही सांसद को कैबिनेट में शामिल किया गया है। सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शामिल रहीं।
इधर, सांसद अनुप्रिया पटेल के पुन: केंद्र में राज्यमंत्री बनने पर बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। उधर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न जगहों पर हर्ष जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह पिछली बार मंत्री बनने पर सांसद ने जिले का विकास किया। इस बार भी विकास होगा।
अनुप्रिया पटेलः सफलता की कहानी गढ़ती गईं
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्म 28 अप्रैल 1981 को कानपुर में हुआ था। पिता व अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल से उन्हें राजनीति की समझ विरासत के रूप में मिली। सोनेलाल पटेल की 2009 में मौत के बाद अनुप्रिया को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2012 में वाराणसी के रोहनिया विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधानसभा सदस्य चुनी गईं।
बीएसपी उम्मीदवार को 17583 वोटों से हराया था। 2014 लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से 436536 वोट पाकर जीत का परचम लहराया। पांच जुलाई 2016 में एनडीए सरकार की सबसे युवा मंत्री के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को हराकर मिर्जापुर से पुन: सांसद चुनी गईं। सांसद अनुप्रिया पटेल की शुरुआती शिक्षा कानपुर फिर उच्च शिक्षा दिल्ली के लेडी श्रीराम महिला कॉलेज से हुई। अनुप्रिया ने मनोविज्ञान और एमबीए किया है।