फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bye played by Akidtmndon prayers

अकीदतमंदों ने अदा की अलविदा की नमाज

Sat, 02 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 Bye played by Akidtmndon prayers
अदा की अलविदा की नमाज - फोटो : mirzapur
जिले के नगरीय सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित मस्जिदों एवं ईदगाह में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जुमे की नमाज के निर्धारित समय के पूर्व ही बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंच गए थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदाें के आसपास पुलिस-पीएसी के जवानाें की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। 
विज्ञापन



अकीदतमंदाें ने जिले के समस्त मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदाें में जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ जुटी रही। मस्जिदों में जगह कम होने के कारण रास्तों पर मैटी बिछा कर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन



नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह सहित नगर क्षेत्र के वासलीगंज, गोसाई तालाब, आर्यकन्या मार्ग, घास की गली, घोड़े शहीद, पक्की सरांय, सुंदरघाट, गफूर खां की गली, नारघाट, गजियाटोला, त्रिमोहानी, भटवा की पोखरी, रमईपट्टी में स्थित मस्जिदों पर लोगाें ने जुमे की नमाज पढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह नगर के इमामबाड़ा सहित अन्य मस्जिद परिसर में पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। पालिका प्रशासन की तरफ से मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई सहित चूने का छिड़काव भी  कराया गया था। जिस इलाके में स्थित मस्जिदाें के बाहर नमाज अदा की जा रही थी, उन मार्गों पर वाहनाें के आवागमन को नमाज के समय तक पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया था। 



उधर नगर के इमामबाड़ा स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने बताया कि इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद  एवं अन्य मस्जिदों में अपरान्ह एक बजे जुमे की नमाज अदा की गई। उन्होंने लोगाें से ईद का पर्व  शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की गुजारिश की।


बताया कि    जकात की अदायगी ईमान का हिस्सा और सच्चा मोमिन होने की निशानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed