फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Businessmen associated with brass and carpet industry are giving impetus to development

विकास को गति दे रहे पीतल व कार्पेट उद्योग से जुड़े कारोबारी

Thu, 04 Feb 2021 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Businessmen associated with brass and carpet industry are giving impetus to development
मिर्जापुर। विकास को गति देने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने में पीतल व कालीन उद्योग बड़ी भूमिका निभा रहे। 254 पीतल व कालीन की 1503 छोटे-बड़े उद्योगों को मिलाकर जिले में कुल 215003 इकाइयां हैं। प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और एमएसएमई एक्ट 2020 लागू किए जाने से सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में तेजी आई है।
विज्ञापन

जिले में लघु उद्योगों की भरमार है। दो लाख से ज्यादा इकाइयों इस समय जिले में चल रही है। इसमें सबसे ज्यादा पीतल और कालीन उद्योग की इकाइयां हैं। जो रोजगार का सबसे बड़ा सहारा हैं। जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस (गणेश-लक्ष्मी के मूर्ति निर्माण) की 217, फ्लोर मिल (आटा चक्की)103, राईस मिले 97, दाल मिल 5, हैंडलूम 125, लकड़ी के खिलौने 25, जनरल इंजीनियरिंग के 502, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के 9, सीमेंट निर्माण 5, स्पंज (सरिया) 3, पशु आहार दो, सोलर दो, फर्निचर 405, ड्राइंग एंड केमिकल इंडस्ट्रीज 57, आलमीरा उद्योग 47, छोटे-बड़े मशाला उद्योग 43, पैकेजिंग यूनिट 21, ऑक्सीजन गैस एजेंसी 2, पावर प्लांट 3, रेडीमेड गारमेंट 513, डेयरी प्रोड्क्ट 616, पेंट उद्योग 2, कागज के दोना पत्तल की 20-25, कंप्यूटर जैसे छोटे बड़े उद्योग, अगरबत्ती की पांच से छह इकाइयों के अलावा इलेक्ट्रिक सामान निर्माण की 500 से ऊपर इकाइयां स्थापित हैं। उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने बताया कि एमएसएमई एक्ट 2021 और औद्योगिकीकरण की योजनाओं में सरलीकरण किये जाने से इनमें तेजी आई है। उद्योग और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में अब तक कुल 1321 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें आधे से अधिक संबंधित विभाग की ओर से पास कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed