{"_id":"6740398d1cda6a1701015eb9","slug":"bull-trampled-old-man-in-mirzapur-death-his-body-bleeding-cattle-entered-cowshed-chaos-ensued-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सांड़ ने व्यक्ति को पटक-पटक कर किया लहूलुहान, ऑन द स्पाॅट हुई माैत, गाैशाला में घटी खाैफनाक घटना; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सांड़ ने व्यक्ति को पटक-पटक कर किया लहूलुहान, ऑन द स्पाॅट हुई माैत, गाैशाला में घटी खाैफनाक घटना; कोहराम
Fri, 22 Nov 2024 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
मिर्जापुर में इस घटना के बाद माैके पर लालगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों ने इस बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांड़ के हमले से व्यक्ति की माैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के तेंदूहनी गांव में बीती देर रात एक आवारा सांड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना घर से 100 मीटर की दूरी पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने गौशाला से आवारा गोवंश को भगाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही हरिशंकर (45) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई रविशंकर ने घटना की जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक हरिशंकर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा आशीष इंटरमीडिएट में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा अंकित हाई स्कूल का छात्र है। घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।