{"_id":"60c4869edf66561e2a68af5a","slug":"bull-fell-down-and-stuck-in-open-drain-of-national-highway-seven-in-mirzapur-people-rescued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग सात के खुले नाले में गिर कर फंसा सांड, स्थानीय लोगों ने ऐसे बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग सात के खुले नाले में गिर कर फंसा सांड, स्थानीय लोगों ने ऐसे बाहर निकाला
Sat, 12 Jun 2021 03:34 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Jun 2021 03:34 PM IST
सार
मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर बथुआ के पास खुले नाले में शनिवार की सुबह एक सांड गिर गया। काफी देर के प्रयास के बाद वह निकल नहीं सका तो चिल्लाने लगा। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई और सांड को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
खुले नाले में शनिवार की सुबह एक सांड गिर गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग सात के दोनों तरफ खुला नाला पशुओं के लिए काल बनता जा रहा है। शनिवार को इसी नाले में गिरकर एक सांड फंस गया। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की जेसीबी मंगवाकर घंटों की मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बथुआ के पास शनिवार की सुबह एक सांड गिर गया। बाहर निकलने के प्रयास में वह नाले के अंदर-अंदर कुछ दूर आगे तक बढ़ गया और एक जगह अटक गया। काफी देर के प्रयास के बाद वह निकल नहीं सका तो चिल्लाने लगा। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई और सांड को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
पहले तो लोगों ने प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल को सूचित किया गया। नपाध्यक्ष ने तत्काल एक जेसीबी मौके पर भेज दी। भाजपा नेता नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी पूरी मेहनत की और फिर किसी प्रकार सांड को उस गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नाले में गिरने के बाद सांड काफी देर तक अंदर फंसा था। बाहर निकलने का प्रयास करता रहा। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नाला खोदवा कर ऐसे ही छोड़ दिया है। जब तक इसको बनवाकर ढका नहीं जाएगा। ऐसे ही दुर्घटना होती रहेगी। रोज ही कोई न कोई पशु इसमें गिरता रहता है।