फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Budget of Rs 23.97 crore passed

23.97 करोड़ रुपये खर्च का बजट पारित

Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 23.97 crore passed
चुनार नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई है। इसमें 23.97 करोड़ रुपये खर्च तथा 24.71 करोड़ रुपये आय के बजट पर मुहर लगाई गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए 500 रुपये तथा घर-घर कूड़ा कलेक्शन के बदले प्रति माह 30 रुपये लिए जाएंगे। बैठक में बिना पंजीकरण कराये विकसित हो रही अवैध कालोनियों के मुद्दे पर सभासदों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि इससे पालिका की आय पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान लेखाकार शमशेर सिंह की तरफ से 23.97 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें अधिष्ठान मद में दो करोड़ 40 लाख, सफाई विविध व्यय में 80 लाख, जलकल अधिष्ठान के लिए एक करोड 45 लाख रुपये तथा जलकल विविध व्यय में 50 लाख रुपये का अनुमानित व्यय की बात कही गई। बजट में अनुमानित आय 24 करोड़ 71 लाख बताई गयी। बैठक में सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए 500 रुपये निर्धारित करने व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 30 रुपये प्रति माह वसूल करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। राजपति बैस ने बताया कि यूपीडा को सेंटर आफ इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग के लिए बहरामगंज मुहल्ले में भूमि दिये जाने की का प्रस्ताव है। अभिलाष राय ने बहरामगंज मुहल्ले में सरकारी नाले पर बनाई जा रही पुलिया का मामला उठाते हुए निर्माण को ध्वस्त किए जाने की मांग की। सभासद जितेंद्र कुशवाहा और गौतम मौर्या ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। बैठक के दौरान प्रधान लिपिक शैलेश यादव, कर निरीक्षक अजीत यादव, सभासद संगीता यादव, शांति देवी, शीला यादव पूजा सिंह, राजू यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सूर्यबली यादव, बचाऊ लाल सेठ, समर्थ पटेल, विक्रम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed