फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brutal murder of young man in dispute over wine in mirzapur attacker was beaten by family

Mirzapur News: शराब पीने के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, परिजनों में हमलावर को किया अधमरा

Sun, 11 Sep 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 06:37 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर रविवार दोपहर शराब पीने के विवाद में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर जुटे मृतकके परिजनों ने हत्यारोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 

विज्ञापन
Brutal murder of young man in dispute over wine in mirzapur attacker was beaten by family
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में रविवार की दोपहर पैसे के विवाद में राजमिस्त्री के गले में ट्यूबलाइट घोप कर हत्या कर दी गई। जबकि पिटाई से एक आरोपी भी घायल हो गया। मामले में घायल समेत दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


फतहां निवासी महेश विश्वकर्मा (35) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी ससुुराल पक्के पोखरा मोहल्ले में है। वह रविवार की दोपहर ससुराल पहुंचा। इसके बाद वह वहां कुछ दूर मुख्य मार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान पर गया। वहां वह शराब ले रहा था। इसी दौरान दो लोगों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पक्के पोखरा मोहल्ला निवासी सोहन सोनकर और सुरेश सोनकर ने उसके 500 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस पर महेश जोगियाबारी मार्ग की ओर भागा लेकिन रास्ते में आरोपियों ने उसके गले में ट्यूबलाइट घोप दिया। लहूलुहान महेश एक गली में भागा तो वहां भी उसकी पिटाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान महेश का साला दिलीप पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। तब तक ससुराल से अन्य लोग आ गए और सुरेश सोनकर (40) की पिटाई कर घायल कर दिया। जबकि सोहन भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस महेश और सुरेश को लेकर मंडलीय अस्पताल ले आई।

डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, अस्पताल से परिजन महेश का शव लेकर चले गए। जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में सोहन और सुरेश पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी नक्सल और सीओ सिटी प्रभात राय ने जांच  शुरू कर दी। 

एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि  महेश और सुरेश शराब पी रहे थे। इसी बीच शराब लाने के लिए पैसे को लेकर विवाद हो गया। गले में ट्यूबलाइट घोपे जाने से महेश की मौत हो गई। जांच की जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed