फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother kept crying on the roadside vehicle over sister's body

बहन के शव को लेकर सड़क किनारे वाहन के बिलखता रहा भाई

Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother kept crying on the roadside vehicle over sister's body
मिर्जापुर। खून की कमी से मृत बहन के शव को लेकर भाई मंडलीय अस्पताल गेट पर बिलखता रहा, लेकिन उसे शव वाहन की सुविधा नहीं मिल सकी। इसके बाद साथ आए ग्रामीणों की मदद से गाड़ी मंगाकर शव को लेकर गए।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत नदिहार गांव निवासी अरविंद पुत्र रामदुलार अपनी 20 वर्षीय बहन सीमा की तबीयत बिगड़ जाने पर बृहस्पतिवार को राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम वह राजगढ़ से सरकारी एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल के लिए आ रहा था कि बीच रास्ते में ही उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। मंडलीय अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने पर कोई वाहन की सुविधा न होने पर व सरकारी शव वाहन की सुविधा न मिलने के अभाव में वह अस्पताल गेट पुलिस चौकी के निकट बहन की लाश को लेकर देर तक बिलखता रहा। बाद में गांव के ग्रामीणों ने वाहन की सुविधा उपलब्ध कराया, तब जाकर वह अपनी बहन की लाश को लेकर राजगढ़ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed