फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother and sister died due to lightning

बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died due to lightning
अदलहाट। क्षेत्र के सुरहां गांव में मंगलवार की शाम बिजली गिरने से भाई-बहन झुलस गए। उन्हें अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार सहित गांव में मातम छा रहा। गांव निवासी श्याम नारायण बिंद का पुत्र अजित कुमार (15) राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास में कक्षा नौ और उसकी बहन ममता (12) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार की शाम भाई बहन मकान के बाहर बैठे हुए थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। तब तक दोनों घर में जाते कि बिजली गिर गई और दोनों झुलस गए। चीख सुनकर परिजन बाहर आए और दोनों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय पिता मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही वह सीएचसी पहुंचे। मृतक अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर और मृतका सबसे छोटी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हलिया के गढ़वा गांव में बिजली गिरने से गांव निवासी भुवरी (40) पत्नी प्रेम झुलस गई। वह बरामदे में तीन बच्चों के साथ बैठी हुई थी। अचानक बिजली गिरने से चपेट में आ गई। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed