{"_id":"681a60f4f181faf9780055aa","slug":"bride-reached-home-by-helicopter-fulfilled-grandmothers-wish-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133357-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा घर, दादी की इच्छा पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा घर, दादी की इच्छा पूरी की
विज्ञापन
लालगंज/पड़री/मिर्जापुर। दादी की ख्वाहिश थी कि उसकी बहू उड़न खटोला से ससुराल आए। इस पर क्षेत्र का एक युवक शादी के बाद मंगलवार को अपनी पत्नी की विदाई कराकर हेलिकॉप्टर उसे लेकर घर पहुंचा। वैसे तो दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आने वाला था, लेकिन सोमवार की शाम मौसम खराब हो गया था। दोनों गांवों में हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पड़री के अकसौली गांव निवासी रोहित दूबे की शादी लालगंज क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव निवासी प्रिया तिवारी के साथ तय थी। सोमवार को बरात पहुंची। दूल्हे को हेलिकॉप्टर से बरात में पहुंचना था लेकिन शाम को मौसम खराब हो गया था। इस कारण दूल्हा कार से ससुराल पहुंचा।
मंगलवार को मौसम सही हुआ तो सुबह हेलिकॉप्टर पहुंच गया। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराकर युवक अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। हर कोई मोबाइल कैमरे में उस पल को कैद करने में जुटा था। दूल्हे के दादा और पूर्व ग्राम प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि पहली बार हमारे गांव में हेलिकॉप्टर से कोई दुल्हन लेकर आया है। दूल्हे रोहित ने बताया कि मेरी प्रारंभिक पढ़ाई मिर्जापुर जिले से हुई थी। उच्च शिक्षा नोएडा से प्राप्त की।
विज्ञापन
बताया कि उसकी दादी की इच्छा थी कि उनकी बहू हेलिकॉप्टर से घर आए। उनकी प्रेरणा से यह हुआ है। वहीं, दुल्हन प्रिया ने कहा कि मैने कभी नहीं सोचा नहीं था कि हेलिकॉप्टर से ससुराल जाऊंगी। दूल्हे के पिता अनिल दूबे ने कहा कि परिवार के लोगों और बेटे की इच्छा थी कि बहू की विदाई हेलिकॉप्टर से कराई जाए। इसलिए उनकी इच्छा पूरी की गई।