फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy dipped in the Ganges

गंगा में डूबा बालक

Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Boy dipped in the Ganges
गंगा का नजारा। - फोटो : Ganga view
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौसरा गांव निवासी अमरेश के सात वर्षीय पुत्र को मौत गंगा किनारे खींच कर ले गई। मां के मना करने के बावजूद बालक कान्हा बड़ी मां व बुआ के साथ गंगा नहाने गया। जहां बड़ी मां द्वारा उसे पहले नहला कर घाट पर बैठाने के बाद भी वह दोबारा पानी में उतर कर नहाने चला गया। लेकिन उस नन्हें से बालक को गंगा की गहराई का पता नहीं था जिसमें वह गंगा में समा गया। बता दे कि अमरेश को एक पुत्री व एक पुत्र कान्हा था।
विज्ञापन


इकलौते पुत्र के जाने से मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 


जौसरा गांव निवासी अमरेश पांडेय का सात वर्षीय पुत्र कान्हा मंगलवार की सुबह गंगा दशहरा के पर्व पर बड़ी मां और बुआ के साथ गंगा स्नान करने गया था। बालक की जिद पर बड़ी मां ने कान्हा को गंगा में नहला कर  घाट किनार ले जाकर बैठा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य महिलाओं के साथ उसकी बड़ी मां व बुआ नहाने चली गई। पानी कम होने के कारण बड़ी मां व बुआ आगे तक नहाने चली गई। इसी बीच कान्हा दोबारा नहाने चला गया और जैसे ही नीचे आया गहरे पानी में पहुंचा तो डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब तक किसी की नजर बालक पर पड़ती तब तक वह पानी में नीचे जा चुका था। कुछ देर बाद जब उसकी बड़ी मां और बुआ नहा कर बाहर निकली तो बालक को गायब देख हैरान हो गई। खोजबीन करने पर जब  नहीं मिला तो शोर मचाने लगी। शोरगुल पर आसपास मौजूद लेागों ने तत्काल पानी में उतर कर बालक को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed