फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy crushed to death by pickup, jammed

Mirzapur News: पिकअप से कुचलकर बालक की मौत, लगाया जाम

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Boy crushed to death by pickup, jammed
थाना क्षेत्र के बरवा गांव घर के सामने मंगलवार की शाम पिकअप से कुचलकर मासूम बालक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा कर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। करजी गांव से पिकअप लेकर वाहन स्वामी व चालक बरवा गांव में गल्ला लोड करने के लिए जा रहे थे। बरवा गांव के पास राजू प्रजापति के घर के सामने उसका तीन वर्षी पुुत्र अमित प्रजापति खड़ा था। जिसे पिकअप ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप समेत वाहन स्वामी व चालक को पकड़ लिया। परिजन बालक के शव को घर के पास सड़क पर रखकर मुकदमा दर्ज कराये जाने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे के बाद जाम समाप्त काया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बालक के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। चार भाई बहनों में मृतक बालक सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed