फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bone found with bicycle and clothes, old man missing

साइकिल और कपड़े संग हड्डी मिली, वृद्ध लापता

Tue, 08 Feb 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bone found with bicycle and clothes, old man missing
लालगंज क्षेत्र के अमोई पुरवा जंगल में लापता पिता की खोजबीन में निकले पुत्र ने साइकिल कपड़ा और हड्डी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हड्डी को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हड्डी जानवर का है या आदमी का।
विज्ञापन

तेंदुआ खुर्द गांव निवासी युवक ने पिता के लापता होने पर आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को हड्डी मिलने की सूचना दी। लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द निवासी गुलाब कोल (75) बीते 18 जनवरी को पत्नी से झगड़ा होने के बाद साइकिल से कहीं चले गए थे। उनके पुत्र श्याम बाबू कोल खोजबीन में जुटे थे। इस बीच अमोघ पुरवा जंगल में हड्डी दिखाई पड़ी। इसके बाद वह खोजबीन करते आगे बढे़ तो साइकिल और कपड़ा मिला। इससे उन्हें आशंका हुई कि हड्डी कहीं उनके पिता की तो नहीं है। इस आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हड्डी को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह का कहना है कि हड्डी के सैंपल को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। डीएनए जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जो कंकाल मिला है, वो किसका है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed