फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body sent for post mortem

Mirzapur News: शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Body sent for post mortem
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के शादी बनकट गांव में शनिवार की रात एक युवक की बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत होने पर पहले ससुुर ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया, फिर लोगों के समझाने पर मान गया। पुलिस ने मौत के मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विनोद (42) की शनिवार की रात मिर्गी की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुर भगवानदास ने मौत किसी और कारण से होने को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने ससुर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री रेखा की 20 साल पहले विनोद के साथ शादी की थी। दामाद को मिर्गी की बीमारी थी। इससे वह गिर जाता था। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि मिर्गी की बीमारी के कारण मौत हुई। ससुर ने पहले आरोप लगाया, फिर समझाने पर मान गया। मौत के कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed