फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bloody conflict in land dispute in mirzapur one killed and 15 injured due to bullet injuries

भूमि विवाद में युवक की मौत: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर का गांव, खूनी झड़प में 24 घायल

Thu, 10 Nov 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 03:41 PM IST
सार

मिर्जापुर के अघोली गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से 24 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bloody conflict in land dispute in mirzapur one killed and 15 injured due to bullet injuries
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले का अघोली गांव गुरुवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या होने पर मृतक के भतीजे ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। गोली लगने से दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट में 24 लोग घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गई। घायलों में दोनों पक्ष के पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रमेश और उमानाथ चचेरे भाई हैं। दोनों के परिवार के बीच जमीन संबंधी पुराना विवाद चला आ रहा है। रमेश के पुत्र विनोद कुमार पांडेय का आरोप है कि उन्होंने पट्टीदारी में चाची विजयलक्ष्मी से चार बीघा जमीन बैनामा कराया है। जिस पर विपक्षी अपना दावा कर रहे हैं। वहीं विपक्षी का कहना है कि वसीयत के अनुसार जमीन उनकी है। मामला एसडीएम कोर्ट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। महिलाओं के बीच शुरू हुए विवाद बढ़ने पर उसमें पुरुष भी शामिल हो गए। विवाद ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र उर्फ राजू (55) को लाडी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

यह आरोप भी है कि धर्मेंद्र के भतीजे विनोद पांडेय ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी। इसमें कमलेश पांडेय (45), अभय पांडेय (22) और अभिषेक (19) गोली लगने से घायल हो गए।  विनोद का आरोप है कि अपने बचाव में गोली चलाने पर विपक्षियों ने रिवाल्वर छीन लिया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद में गोली चलाई गई।

जिसके बाद मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से एक पक्ष के घायल सभी तीन और दूसरे पक्ष के रमेश व ओमकार को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह पुराने विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के घायल एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विवादित जमीन की जांच राजस्व टीम कर रही है। 

गांव में फोर्स तैनात
घटना की सूचना मिलने पर देहात कोतवाली और भरुहना, बरकछा चौकी प्रभारी के साथ पड़री थाने की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष रीता यादव भी मौके पर पहुंचे। एसपी संतोष मिश्रा और एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर पहुंचे। उधर, मंडलीय अस्पताल में शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा और अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव घायलों का उपचार करा रहे थे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

रहते थे घर से दूर, विवाद सुनकर घर आए धर्मेंद्र को मिली मौत

अघौली गांव निवासी अनंतराम और रघुवीर दो भाई थे। अनंतराम से चार पुत्र कैलाश, राकेश, उमानाथ और त्रिलोक हैं। इसमें कैलाश व त्रिलोकी की मौत हो गई है। रघुवीर से पांच पुत्र रमेश, ओमकार, निरंकार, अवधेश और धर्मेंद्र उर्फ राजू हैं। इसमें त्रिलोकी का कोई नहीं है। उनकी जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद है।

जमीन के मसले पर बीते बुधवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में धर्मेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। गांव में जहां सबका मकान है, उसके पास जमीन है, परंतु मकान नहीं बना है। धर्मेंद्र घर से कुछ दूर दूसरे मकान में परिवार के सदस्यों के साथ रहते थे। बुधवार को भी विपक्षियों ने विवाद किया था।

इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को सुबह वे घर आए थे। इस दौरान महिलाओं के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद होने लगा। जब वे आए तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर किया। धर्मेंद्र के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि उनकी ईंट से कूचकर हत्या की गई।

हमला करने वालों ने मिन्नत करने पर भी नहीं छोड़ा। धर्मेंद्र से तीन पुत्रियां श्रुति पांडेय, शिखा पांडेय, स्वाती पांडेय और तीन पुत्र प्रशांत पांडेय, शशांक व श्रेयांश हैं। इसमें श्रुति की शादी हुई है। शिखा की शादी 16 फरवरी को तय थी। शिखा अपने नानी के घर बढ़ौली में रहती है। धर्मेंद्र की हत्या के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मारपीट में एक पक्ष के 10 और दूसरे के 14 घायल

जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर है। मारपीट में घायल हुए लोगों में एक पक्ष के रमेश, विनोद, ओमकार, राजू, निरंकार, अनूप, बल्ली, गोलू, किशन, अवधेश, शशि, मालती, इंदू, सावित्री और दूसरे पक्ष के जगदीश, रामू, श्यामू, बृृजेश, अभय, वैभव, तोषू, कमलेश, लकी, अभिषेक शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed