पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दी गई 111 नारियलों की आहुति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव 2019 चुनाव खत्म होने के बाद अब सिर्फ रिजल्ट आना बाकी है। अब सिर्फ इंतजार है तो 23 मई का, जब रिजल्ट घोषित होंगे। वहीं चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मंदिर जाते हैं, या फिर यज्ञ कराकर जीत की दुआ करते हैं। कुछ ऐसा ही मिर्जापुर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह यज्ञ कर रहे हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
मिर्जापुर के विंध्याचल में लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के पूजा और अनुष्ठान कार्य प्रारंभ हो गए हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन और पूजन कर 23 मई को मतगणना के दौरान एनडीए प्रत्याशी के विजयी होने और देश में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए यज्ञ और अनुष्ठान किया।
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं संग यज्ञ कुंड पहुंचकर एक सौ 11 नारियल की आहुति के साथ हवन किया। इस दौरान एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी को पीएम बनाए जाने की मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की गई।