फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP will keep emphasis on creating 10,000 new voters BJP formulated strategy

10 हजार नए मतदाता बनाने पर रहेगा जोर, भाजपा ने बनाई रणनीति

Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP will keep emphasis on creating 10,000 new voters BJP formulated strategy
बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार के मंच पर बैठे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अवधे - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बरौधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अवधेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच से 15 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता के साथ 10 हजार नए मतदाता बनाने हैं। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक समस्त कार्यकर्ता/पदाधिकारी अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मताधिकार का अवसर प्रदान करने के लिए उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण सक्रिय अभियान के कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स भी दिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक श्याम सुंदर केशरी ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे, अनिल सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, रविंद्र नारायण सिंह पटेल, विपुल सिंह, जिला महामंत्री हरि शंकर सिंह पटेल, रविशंकर पांडेय, दिनेश वर्मा, संतोष गोयल, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, लाल बहादुर सरोज, डॉ. सीएल बिंद, प्रणेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed