फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP farmer and anti-democracy: Naresh Uttam

भाजपा किसान और लोकतंत्र विरोधी : नरेश उत्तम

Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP farmer and anti-democracy: Naresh Uttam
मिर्जापुर। भाजपा सरकार किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने और स्वामीनाथन आयोग के रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भूल गई। यही नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी भाजपा खराब कर रही है। ये बातें मिर्जापुर लोकसभा का प्रभारी बनने के बाद दौरे पर आए समाजपादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान दलहन, तिलहन, धान, गन्ना आदि फसलों को औने-पौन दाम पर बेच रहे हैं। किसान न बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं, न इलाज करा पा रहे। कहा कि बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत कर 2024 में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। सपा पूरे प्रदेश में गठबंधन के साथ 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद सिर्फ मिर्जापुर लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि मां विंंध्यवासिनी की कृपा से पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीए में पिछड़ा का मतलब, जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की व्यवस्था को खराब कर रही है। पक्ष और विपक्ष दोनों का होना जरुरी है। विपक्ष आईना दिखाता है, लेकिन सत्ता पक्ष उसे अनसुना कर रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। 10 वर्ष में न किसानों की आय दोगुनी हुई न युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा ने 10 वर्ष पहले प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर फैसला करेगी। अभी जो जिम्मेदार मिली है, उसका निर्वहन करूंगा। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्रमुख लक्ष्य है। जिले में प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ पार्टी प्रत्याशी भी घोषित कर देगी। इसके पहले जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, कैलाश चौरसिया, जगतंबा पटेल, आशीष यादव, आकाश यादव, सतीश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed