फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies due to pickup collision

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 05 Feb 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to pickup collision
कछवां। क्षेत्र के सबेसर गांव के पास रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी नीरज (20) रविवार की सुबह अपने रिश्तेदार के यहां जमुआ बाइक से जा रहा था। सबेसर गांव के पास कछवां से चुनार की ओर जा रही पिकअप ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कछवां लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने़ घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। नीरज के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed