फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider two people kidnap a child from railway station in mirzapur

यूपी: रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे मजदूर के बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Feb 2021 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider two people kidnap a child from railway station in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के बाहर सो रहे मजदूर के बच्चे को छीनकर मंगलवार की सुबह तीन बजे बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। बच्चे की मां ने कुछ दूर तक पीछा किया, पर बाइक सवारों को नहीं पकड़ सकी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी चंदन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूर है। सोमवार की रात वह खाना खाकर बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय के पास सोया था। उसकी पत्नी फिटकरी देवी पांच माह के पुत्र आशिक और अन्य बच्चों के साथ सोई थी।
विज्ञापन


सुबह में तीन बजे बाइक से आए दो युवकों में से एक ने पांच माह के आशिक को उठाया और बाइक पर बैठकर भागने लगा। बच्चे को उठाने पर फिटकरी देवी उठी और बाइक के पीछे दौड़ी पर उन्हें नहीं पकड़ सकी। शोर मचाने पर लोग जाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कटरा कोतवाल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार दो लोग पांच माह के बच्चे को लेकर गए हैं। सीसीटीवी आदि की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed