फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies in an accident after leaving relatives and returning home

Mirzapur News: रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Fri, 24 May 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in an accident after leaving relatives and returning home
पटेहरा। बुधवार को रात में रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहा बाइक सवार संतनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर मोड़ के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र बुधवार की रात अपने किसी रिश्तेदार को दीपनगर छोड़ने गए थे। रात में घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में कमलापुर मोड़ पर सामने से आ रहे दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे चली गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed