फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Tue, 24 Aug 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck
जमालपुर/पटेहरा। जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे और मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई मालुआं के बीच लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दोपहर चंदौली जनपद के हमीदपुर गांव के पास ट्रक के धक्के से जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा गाव निवासी युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची अलीनगर चौकी पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान की। उसके घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा गाव निवासी चंद्रशेखर भारती (36) मंगलवार की दोपहर बाइक से घर से रामनगर जा रहा था। जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर चंदौली जनपद के हमीदपुर गांव के पास करीब बारह बजे उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में पटेहरा संवाददाता के अनुसार वाराणसी जिले के थाना जमालपुर निवासी मुड़उहा (45) जयप्रकाश अपनी पत्नी रिंकी व दो बच्चों के साथ लगभग 10 वर्षों से दीपनगर और सोनभद्र के घोरावल में मुर्गा व अंडा की दुकान करता था। मंगलवार की शाम चार बजे वह दुकान से सूरज (24) निवासी खुटहां थाना घोरावल के साथ बाइक से बिना हेलमेट के दीपनगर दुकान पर आ रहा था। अमोई और मालुआं गांव के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां प्रभारी डॉक्टर वाजिद जमील ने घोरावल निवासी सूरज को मृत घोषित कर दिया और जयप्रकाश कि हालत को गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed