फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider collided with sister outside brother's house, dies

Mirzapur News: भाई के घर के बाहर बाइक सवार ने बहन को मारी टक्कर, मौत

Tue, 20 Aug 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with sister outside brother's house, dies
मिर्जापुर/राजगढ़। ददरा गांव के पास रविवार की रात पति के साथ मायके भाई को राखी बांधने आई बहन सड़क पार करने वाली थी, उसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बहन को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने से बहन भाई को राखी नहीं बांध सकी। भाई की कलाई सूनी रह गई।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के कर्मा गांव निवासी मनीता (40) पत्नी राम अचल यादव का मायका राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में है। मनीषा अपने पति राम अचल यादव के साथ बाइक से रविवार को देर शाम अपने मायके रक्षाबंधन पर भाई को रखी बांधने आ रही थी। पति ने पत्नी के मायके के सामने बाइक रोकी। सड़क उस पार मनीता के भाई का मकान था। पति ने सड़क की दूसरी तरफ बाइक रोक दी थी। मनीता बाइक से उतर कर सड़क पार करने वाली थी, उसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। इस हादसे में मनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बहन की मौत से रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सूनी रह गई। मनीता से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल महिला को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed