फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rammed into a standing tractor, middle-aged dies

खड़ी ट्रैक्टर में घुसी बाइक, अधेड़ की मौत

Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a standing tractor, middle-aged dies
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के रानीबाग स्थित राइस मील के पास सोमवार की देर रात खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से जा घुसा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के बड़भुईली गांव निवासी विजय कुमार सिंह (48) पुत्र स्व. जग्गू सिंह सोमवार को देर रात अपने बाइक से किसी कार्य के लिए नरायनपुर जा रहे थे। वे रानी बाग के पास स्थित राईस मील के पास पहुंचे ही थे कि पहले से खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली मे पीछे से जा घुसे। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचित कर उसे नरायनपुर के एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के फुफेरे भाई सतीश कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed